A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 7 से राजद नेता सुखदेव विद्रोही एवं रवि विद्रोही (मांझी) के छोटे भाई राहुल कुमार ने ठोकी ताल, जनता में दिखा भारी उत्साह

धनबादः धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 7 से पार्षद पद के उम्मीदवार रवि विद्रोही ने अपने चुनावी अभियान की तेज़ शुरुआत कर दी है। क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और युवा, महिलाएं तथा बुजुर्ग बड़ी संख्या में उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं।

राहुल कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड को साफ-सुथरा, सुरक्षित और विकासशील बनाना है। उन्होंने बेहतर सड़क, पानी, भू-धसान हेतु विस्थापन, जहरीली गैसों प्रदुषण नाली, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य सुविधा और युवाओं के रोजगार अवसर को अपनी प्राथमिकता बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रवि विद्रोही जमीन से जुड़े नेता हैं, जो हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते और समाधान के लिए प्रयास करते हैं। इसी कारण वार्ड 7 में उनके प्रति भरोसा तेजी से बढ़ रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!