A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एलपीजी गैस को लेकर फैल रही अफवाहों से बचें जिला प्रशासन की अपील

 

Picsart 26 03 12 21 56 22 174

राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें – जिला प्रशासन कैमूर

 

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी सूचना के आलोक में कैमूर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि राज्य में घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने या किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

 

पेट्रोलियम एजेंसियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार किसी भी उपभोक्ता को पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए गैस सिलेंडर की बुकिंग (नंबर लगाने) की अनुमति है। बुकिंग दर्ज होने के पश्चात 2 से 3 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है।

 

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। विभाग द्वारा वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के पास भीड़ न लगाएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें।

 

एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 

कैमूर जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायत एवं सूचना दर्ज कराने हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

 

जिले के किसी भी उपभोक्ता को यदि एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति, अधिक मूल्य वसूली, कालाबाजारी, अनियमितता अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 06:00 बजे तक निम्नलिखित दूरभाष नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 

जिला स्तर (कैमूर)

☎ 06189-222080

 

भभुआ अनुमंडल

☎ 06189-223221

 

मोहनिया अनुमंडल

☎ 06187-295281

📱 09142852757

 

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि एलपीजी गैस से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें, ताकि संबंधित मामलों में त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!