किशोरी बालिकाओं के शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा पोषण व मानवाधिकार के साथ सशक्तिकरण
किशोरी बालिकाओं के शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा पोषण व मानवाधिकार के साथ सशक्तिकरण
पर अपनी सीख व समझ बढ़ाने के लिए
की किशोरियों का एक जत्था जनपद सुल्तानपुर में संचालित आरोही किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का शैक्षणिक भ्रमण किया और अपने अनुभव एवं विचारों का आदान-प्रदान कर जन विकास केन्द्र के कार्यकर्ताओं व किशोरियों ने अपना स्वमूल्यांकन भी किया।
जन विकास केन्द्र भितरीडीह
द्वारा अकबरपुर विकासखंड के अल्लीपुर नौतोरवा अखईपुर चन्दनपुर सिसानी कोड़रा बिहलोलपुर नवानगर कजरी आदि गांवों से 16 किशोरियों व 6 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जनपद सुल्तानपुर के विकासखण्ड दोस्तपुर में पानी संस्थान अयोध्या द्वारा संचालित आरोही किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के परियोजना कार्यालय व परिक्षेत्र का भ्रमण कर शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा पोषण व मानवाधिकार के सशक्तिकरण के मुद्दे पर विशेष सीख व ज्ञान हासिल किया और उसे अपने यहां लागू कर उस पर चलने व आत्मसात करने का संकल्प लिया।
शैक्षणिक भ्रमण को संबोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण सैद्धांतिक पढ़ाई से बाहर निकलकर किसी ऐतिहासिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक संस्थानिक या प्राकृतिक स्थल पर जाकर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना है। यह एक योजनाबद्ध यात्रा है, जो छात्रों को वास्तविक अनुभवों के माध्यम से सीखने और रोचक तरीके से ज्ञान बढ़ाने में मदद करती है। ह्यूमन राइट डिफेंडर मनोज कुमार ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकलकर व्यावहारिक और अनुभवात्मक ज्ञान प्राप्त करने का एक शानदार अवसर प्रदान करते हैं। यह पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़कर, ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों और प्रकृति के करीब जाकर सीखने की प्रक्रिया को रोचक, यादगार और स्थायी बनाते हैं, जिससे सर्वांगीण विकास होता है। आरोही सशक्तिकरण कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर उमानाथ मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम से हमारा लक्ष्य पहले तीन वर्ष किशोरियों की आकांक्षाओं को विकसित करके दूसरे तीन वर्ष में आकाक्ष पूरा करने में मदद करने के साथ नेतृत्व का विकास व तीसरे तीन वर्ष में हस्तक्षेप को समन्वित करना है ताकि समुदाय सशक्त होकर खुद प्रक्रियाओं को अनवरत पूरा कर सकें।
एक्स्पोज़र में किशोरियों ने सहिनवा गांव के संसाधन केन्द्र पर साझी बैठक कर एक दूसरे से चर्चा करते हुए अपने सपनों एवं भविष्य के उद्देश्यों को साझा किया व विभिन्न सामाजिक गीतों से आपस में लोगों का मनोबल बढ़ाया।
एक्स्पोज़र को सफल बनाने में अनुपम राममोहित रुचि मुकेश अराधना छोटेलाल मोनिका गुलशन निरकला आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।











