
*भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ रही अफीम की अवैध खेती, युवाओं का भविष्य खतरे में – मोक्ष कुमार प्रधान*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल
प्रदेश में बढ़ती अफीम अवैध खेती को लेकर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश में अफीम की अवैध खेती लगातार बढ़ रही है,बल्कि एक जगह नहीं मीडिया के जानकारी अनुसार प्रदेश में अब तक दो जगहों में खेती हुई है,जो बेहद चिंताजनक और निराशाजनक स्थिति है। इससे बच्चों और युवाओं का भविष्य गंभीर खतरे में पड़ता जा रहा है।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि नशे का बढ़ता कारोबार समाज को खोखला कर रहा है। अवैध अफीम की खेती और नशे के कारोबार पर रोक लगाने में सरकार पूरी तरह असफल साबित हो रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है, लेकिन वर्तमान स्थिति यह दर्शाती है कि इस मामले में सरकार और गृह विभाग दोनों ही विफल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस गंभीर समस्या पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है तो प्रदेश के गृह मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही अवैध अफीम की खेती और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इसे जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि प्रदेश के बच्चों और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।




