A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेइन्दौरटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

*गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर जिला प्रशासन के खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 सिलेंडर, बुलेट मोटर साइकिल व उपकरण जब्त

सुरेन्द्र दुबे,9425179527  Screenshot 2026 03 13 17 42 45 632 com.facebook.lite edit Screenshot 2026 03 13 17 42 19 226 com.facebook.lite edit Screenshot 2026 03 13 17 41 54 304 com.facebook.lite editइंदौर, 12 मार्च 2026

इंदौर में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़ किया।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा सुबह करीब 6 बजे से निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में हरिओम गुप्ता के अवैध गैस गोदाम पर छापा मारा गया। छापे में 24 व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 42 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 66 सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त तीन इलेक्ट्रिक मोटर तथा दो तौल कांटे भी मौके से जब्त किए गए।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडरों को लाने-ले जाने और रिफिलिंग के कार्य में बुलेट मोटरसाइकिल का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने उक्त बुलेट गाड़ी को भी जब्त कर लिया। छापे के समय आरोपी मौके से फरार हो गया। दल द्वारा गोदाम में रखे समस्त सिलेंडर और उपकरण जब्त करते हुए अवैध भंडारण स्थल को सील कर दिया गया है। मामले में आवश्यक जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अंकुर गुप्ता, श्रीमती सुचित्रा दुबे और श्री अजय अस्थाना सहित विभागीय दल के अन्य सदस्य शामिल रहें

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!