हरियाणा

होडल में सैनी समाज की धर्मशाला में आज सैनी समाज के प्रधान और उप-प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

आयोजित बैठक के दौरानसैनी समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से रोहतास सैनी को सैनी समाज का प्रधान, शशि भूषण सैनी को उप-प्रधान और एजेंट सैनी को विशेष मुख्य कार्यकर्ता चुना।

ब्रेकिंग न्यूज़ | वंदे भारत न्यूज़/प्रवीण कुमार होडल (पलवल )  हरियाणा 15/3/2026 IMG 20260315 15055514 IMG 20260315 15131041IMG 20260315 134317सैनी समाज की धर्मशाला में आज सैनी समाज के प्रधान और उप-प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही और पूरे उत्साह के साथ किया गया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया होडल शहर में सैनी समाज की धर्मशाला में आयोजित बैठक के दौरान समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से रोहतास सैनी को सैनी समाज का प्रधान, शशि भूषण सैनी को उप-प्रधान और एजेंट सैनी को विशेष मुख्य कार्यकर्ता चुना।चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस मौके पर राष्ट्रीय सैनी संस्था के कोषाध्यक्ष कैलाश सैनी, रोशन लाल सैनी, रामेश्वर सैनी, के.एस. सैनी, ओम प्रकाश सैनी, मूल सैनी, रोशन सैनी, शिवराम सैनी, सियाराम सैनी, गोविंद राम सैनी, श्याम सैनी, करतार सैनी, निरोती सैनी, नेपाल सैनी, रतन सिंह सैनी और बदन सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ढोल-बाजों पर नृत्य कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। वहीं होडल की मशहूर यूट्यूबर ममता सैनी ने अपने पति रोहतास सैनी के प्रधान बनने पर खुशी जाहिर करते हुए फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

 

 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!