A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

कालावाली के वार्ड 13 में सीवर समस्या का समाधान, पार्षद प्रतिनिधि दारा सिंह को गलीवासियों ने किया धन्यवाद

IMG 20260320 171631162

कालावाली के वार्ड 13 में सीवर समस्या का समाधान, पार्षद प्रतिनिधि दारा सिंह को गलीवासियों ने किया धन्यवाद

रिपोर्टर इन्द्र जीत

स्थान कालावाली
कालावाली शहर के वार्ड नंबर 13 में लंबे समय से चली आ रही सीवर, और बरसाती जल निकासी की गंभीर समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। इस समस्या को लेकर वार्ड 13 निवासी विनय कोसली सहित अन्य गलीवासियों ने पहले भी संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर गंदे पानी के जमा होने से बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया था।
निराश होकर वार्डवासियों ने जब इस समस्या को वार्ड नंबर 12 की पार्षद अमनदीप कौर पत्नी दारा सिंह के संज्ञान में लाया, तो उन्होंने तुरंत इस पर गंभीरता दिखाई। पार्षद प्रतिनिधि दारा सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बिना किसी देरी के संबंधित कर्मचारियों को बुलाकर समस्या के समाधान का कार्य शुरू करवाया।
सबसे खास बात यह रही कि दारा सिंह स्वयं मौके पर खड़े रहे और कार्य को सही तरीके से पूरा करवाया। उनकी देखरेख में सीवर लाइन बरसाती जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया, जिससे गली में जमा गंदा पानी पूरी तरह निकल गया और लोगों को राहत मिली।
गलीवासियों ने बताया कि जहां पहले कई दिनों तक उनकी समस्या को नजरअंदाज किया गया, वहीं पार्षद अमनदीप कौर और उनके प्रतिनिधि दारा सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत समाधान करवाया, जो सराहनीय है। इस कार्य के बाद पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
समस्त गलीवासियों ने एकजुट होकर पार्षद प्रतिनिधि दारा सिंह का दिल से आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र में विकास कार्य होते रहेंगे। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की यही जिम्मेदारी होती है कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें और उनका त्वरित समाधान करें।
इस घटना ने यह साबित कर दिया कि यदि जनप्रतिनिधि इच्छाशक्ति के साथ काम करें तो आम जनता की समस्याओं का समाधान तुरंत संभव है।

Back to top button
error: Content is protected !!