
- अजीत मिश्रा (खोजी)
🚨बस्ती: ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर पुलिस का कड़ा प्रहार; अय्याशी के लिए युवाओं की नसें फूंकने वाले तीन गिरफ्तार🚨
⭐न्याय मार्ग के मकान में चल रहा था मौत का व्यापार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे तीन सगे संबंधी।
⭐बस्ती: 113.06 ग्राम नशीला पाउडर और 59 पुड़िया बरामद व 1 लाख नगद , ‘खाकी’ के हत्थे चढ़े जहर के सौदागर।
⭐अय्याशी की भूख ने बनाया अपराधी: आनंद नगर कटरा के गुप्ता परिवार का काला कारनामा बेनकाब।
⭐शहर के बीचों-बीच ‘न्याय मार्ग’ पर बिक रहा था ‘अन्याय’ का पाउडर, पुलिस की रेड से हड़कंप।
बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश।
बस्ती। जनपद में नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस और चौकी प्रभारियों की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ‘सफेद जहर’ (नशीला पाउडर) बेचने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है, जो इस काले धंधे में बराबर की भागीदार थी।
💫अय्याशी की भूख और नशे का जाल
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान दीपक कुमार गुप्ता, शिवांश गुप्ता और राजकुमारी देवी के रूप में हुई है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद नगर कटरा के मूल निवासी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ये अभियुक्त न्याय मार्ग स्थित एक मकान से नशीले पाउडर का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि ये लोग रातों-रात अमीर बनने और अपनी बेहिसाब अय्याशी के शौक को पूरा करने के लिए शहर के युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रहे थे।
💫बरामदगी: भारी मात्रा में मिला ‘मौत का सामान’
👉पुलिस की इस रेड में भारी मात्रा में नशीला पाउडर बरामद हुआ है।
👉संयुक्त टीम की घेराबंदी से नहीं बच सके तस्कर
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने चक्रव्यूह तैयार किया था। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजय सिंह के साथ बड़ेबन चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह और रौता चौकी प्रभारी अनुपमा त्यागी ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। सटीक मुखबिरी और त्वरित कार्रवाई के चलते इन तस्करों को भागने का मौका नहीं मिला।
💫बस्ती पुलिस का कड़ा संदेश
शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक ‘न्याय मार्ग’ पर इस तरह के अवैध कारोबार का खुलासा होना यह दर्शाता है कि नशे के सौदागर कितने बेखौफ हो चुके थे। हालांकि, कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई ने ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है, क्योंकि यह गिरोह स्कूल-कॉलेज के पास भी अपनी पहुंच बनाने की फिराक में था।
“नशे के विरुद्ध हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”— पुलिस प्रशासन, बस्ती
ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती, उत्तर प्रदेश

















