A2Z सभी खबर सभी जिले की

डीएम ने कपिलवस्तु गौशाला का किया निरीक्षण

गोवंशों को केला गुड़ खिलाया, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर में गौ संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. तनुषा के साथ 27 मार्च शुक्रवार को नगर पंचायत कपिलवस्तु के वार्ड नंबर 13 कृष्णा नगर (टोला मदारीपुर) स्थित अस्थाई गौशाला का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में पूजा-अर्चना भी की।

IMG 20260329 074128

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंश को गुड़ और केला खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया। उन्होंने गौशाला में संरक्षित

पशुओं की स्थिति, उनकी देखभाल, खानपान और स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन जायजा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था।IMG 20260329 074143

जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पशुओं के लिए चारा, पेयजल, शेड की गुणवत्ता और चिकित्सीय सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी पशुओं को नियमित रूप से पौष्टिक आहार और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई और कीटाणुनाशक दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए, ताकि संक्रमण और बीमारियों से बचाव हो सके। पशु चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. तनुषा ने भी गौशाला में गायों को गुड़ और केला खिलाया। उन्होंने गौ सेवा के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौवंश का संरक्षण केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से गौशालाओं के संचालन में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Back to top button
error: Content is protected !!