A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*शराब की दुकान नहीं स्कूल खोले सायं सरकार-जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव*

*शराब की दुकान नहीं स्कूल खोले सायं सरकार-जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव*

*शराब की दुकान नहीं स्कूल खोले सायं सरकार-जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव*

IMG 20260312 WA0279

तिलक राम पटेल महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल

महासमुंद छत्तीसगढ़ में नई आबकारी नीति के लागू होते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि जो पार्टी चुनाव से पहले शराबबंदी के बड़े-बड़े दावे करती थी,आज वही सरकार शराब का व्यापार कर रही है विजय साव ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से प्रदेश में शराब के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है सरकार ने न केवल कीमतें बढ़ाई हैं, बल्कि राजस्व बढ़ाने के लालच में नई शराब दुकानें खोलने की योजना भी बनाई है उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के शासन में अब ‘स्कूल नहीं, बल्कि शराब की दुकानें’ प्राथमिकता बन गई हैं कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शराब प्रेमियों के लिए ‘मनपसंद ऐप’ जैसी सुविधाएं देकर शराब को सुलभ बना दिया है, जबकि वादा इसे बंद करने का था उन्होंने कहा कि “एक तरफ महंगाई से आम आदमी त्रस्त है, वहीं दूसरी तरफ सरकार शराब के दाम बढ़ाकर अपना खजाना भर रही है यह सीधे तौर पर जनता के साथ विश्वासघात है प्लास्टिक की बोतलों पर सवाल साव ने नई नीति के तहत कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेचने के फैसले पर भी सवाल उठाए और इसे पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!