A2Z सभी खबर सभी जिले की

साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस पर कार्यशाला

Screenshot 20251223 183254 Facebook

साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस पर कार्यशाला…

 

ABAP, NHRSJC एवं कलिंगा यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगी कार्यशाला…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

 

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग तथा कलिंगा यूनिर्वसिटी के संयुक्त तत्वावधान में साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस तथा उसकी स्वीकार्यता पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के न्याय विभाग तथा कानून व्यवसाय से जुड़े वकील, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

उक्त जानकारी देते अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि कलेक्टर सभागार में कल दिनांक ५ मार्च को प्रातः १०.३० बजे यह व्याख्यान माला आयोजित है जिसमें उक्त सभी वर्ग के प्रतिनिधि गण शामिल होकर सेमिनार का लाभ उठावें । चितरंजय पटेल ने आगे बताया कि संगठन के सामाजिक सरोकार के क्रम में साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस की स्वीकार्यता पर कलिंगा विश्वविद्यालय के सान्निध्य में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित है ताकि जूनियर अधिवक्ताओं के साथ पुलिस एवं मीडिया जगत के लोगों के लिए यह आयोजन सहायक साबित हो सके।

Screenshot 20251223 183254 Facebook

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!