A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

प्रवेश उत्सव में एसडीएम, तहसीलदार सहित अधिकारी शामिल, बच्चो से किया संवाद

IMG 20260404 194040सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार विकासखंड बंडा स्थित सांदीपनि स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सहित विभिन्न अनुभागों के एसडीएम एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए। बंडा में एसडीएम श्रीमती आरती यादव, केसली में एसडीएम श्रीमती राजनंदनी शर्मा, शाहगढ़ में एसडीएम नवीन सिंह ठाकुर, बीना में एसडीएम रविश श्रीवास्तव तथा सागर में एसडीएम अमन मिश्रा सहित तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अधिकारियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्रीमती आरती यादव ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा शिक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका लाभ सभी विद्यार्थियों को लेना चाहिए।
अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें एवं उनकी पढ़ाई में सहयोग करें। साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से शिक्षा प्रदान करें, जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़े। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!