A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़ताज़ा खबरसड़क परिवहन

“सुनालिया चौक पर हादसा: कार के दुकान में घुसने से अफरा-तफरी”

कोरबा :- शहर में बुधवार सुबह एक गंभीर हादसा उस समय टल गया, जब सुनालिया चौक स्थित एक मोबाइल शॉपी में तेज रफ्तार कार जा घुसी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

IMG 20260408 134925

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार दर्री रोड तिराहा की ओर से तेज गति से आती हुई अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे दुकान में घुस गई। हादसे के वक्त पास में सफाई कर्मचारी और राहगीर मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।

IMG 20260408 WA0020

बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे, जो कथित रूप से नशे की हालत में थे। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वाहन चालक और सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

IMG 20260408 WA0022

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!