A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशसहारनपुर

बेहट नगर पंचायत के नामित सभासदों ने ली शपथ,पूर्व विधायक नरेश सैनी, व अभय राणा रहे मौजूद

Screenshot 20260408 212205 Facebook Screenshot 20260408 212228 Facebook Screenshot 20260408 212053 Facebook Screenshot 20260408 212253 Facebook Screenshot 20260408 212029 Facebook Screenshot 20260408 212042 Facebook

बेहट /सहारनपुर:संवाददाता अभिनव सिंघल की रिपोर्ट के मुताबिक

बुधवार को नगर पंचायत बेहट के सरदार वल्लभ भाई पटेल जनता इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर नामित तीन सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इन सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

 

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेश सैनी,अभय राणा वरिष्ठ भाजपा नेता,की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुर रहमान उर्फ शालू ने तीनों सभासदों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, सभी सभासद और बेहट की जनता भी मौजूद रही।

पूर्व विधायक नरेश सैनी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए नगर पंचायत अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सभासदों से ईमानदारी से काम करने की अपील की। और कहा कि सरकार ‘सबका साथ – सबका विकास – सबका विश्वास’ की रणनीति पर काम कर रही है और नामित सदस्य क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे।

शपथ ग्रहण करने वाले नामित सदस्य अनिल सिंघल जिला कोषाध्यक्ष,सुधीर कर्णवाल, बिट्टू राजदेव ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कानून के दायरे में रहते हुए अपने पद का उपयोग करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी,निर्वातमान चेयरमैन प्रत्याशी (वरिष्ठ भाजपा नेता)के द्वारा किया गया!

इस अवसर पर अजय कुमार जैन जी, बृजेश जैन जी ,सत्यप्रकाश रोहिला जी, मंडल अध्यक्ष बेहट वीरेंद्र सैनी जी, राजवीर राणा जी , राकेश गाबा जी ,अखिलेश बंसल जी, सोनेंद्र राणा जी, हंसराज गौतम जी , भाई रामू चौधरी जी,वशिष्ठ गुप्ता जी, अजय सिंघल, अशोक शर्मा, पंकज शर्मा,दीपक सिंघल ,आशु गर्ग, उमेश राजदेव, राजकुमार राजदेव मोनी राजदेव राजेश गाबा, सुरेश वितरणा, अवनीश अग्रवाल,राजकुमार कक्कड़ ,रवि खुराना, वाजिद अली, मोहम्मद अहमद काजमी, पीरु मियां, आसिफ नबी, एहसान हनंफी, मो फैजान शौकत कामरेड और सैकड़ो की संख्या में हमारे व्यापारी भाई और देहात से आए हुए सभी पार्टी के जिम्मेदार लोग और नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुर रहमान उर्फ शालू भैया हमारी EO मैडम जी नगर पंचायत के सभी सभासद गण और समस्त कर्मचारी स्टाफ उपस्थित रहे

✍🏻रिपोर्ट–(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर) अभिनव सिंघल(वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)संवाददाता– अभिनव सिंघल(दैनिक आशंका बुलेटिन)खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे–9045455511

Back to top button
error: Content is protected !!