A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर को नंबर 1 बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त ने मैदान में उतर कर मोर्चा सम्हाला

FB IMG 1775817955750

FB IMG 1775817948962

FB IMG 1775817968353सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 हेतु सर्वेक्षण कार्य का समय नजदीक आते ही सागर शहर में की जा रहीं विभिन्न तैयारियों और स्वच्छता गतिविधियों में गति आई है। सागर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नंबर-1 बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने मैदान में उतर कर मोर्चा सम्हाला, उन्होंने निगम अमले के साथ नित्यप्रतिदिन सुबह सुबह शहर के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही सफाई व्यवस्था को और सुद्रढ बनाने हेतु प्रयास तेज करने के निर्देश दिये। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में बने शौचालयों के अलावा बाजार स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार मूत्रालय व सार्वजनिक टॉयलेटस का निर्माण करें। उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री ने गुरुवार को पदमाकर स्कूल नमकमंडी के पास स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिये। उन्होंने इंजीनियर्स, जोन प्रभारी, सफाई दरोगा और सफाईमित्रों को निर्देशित करते हुए कहा की शहर में कहीं भी यलो स्पॉट और रेड स्पॉट न रहे, नागरिकों में इसके प्रति जागरूकता लाने हेतु हर सम्भव प्रयास करें। जगह-जगह बने शहर के सभी मूत्रालय और सार्वजनिजक सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई धुलाई सहित विभिन्न आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। इन तक लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए दिशासूचक और मूत्रालय शौचालय के सूचनाबोर्ड आदि लगाएं। निगम की टीम यह सुनिश्चित करे की प्रत्येक व्यक्ति टॉयलेट और यूरिनल्स का उपयोग करें, न की खुले में प्रसाधन करे और कोई भी व्यक्ति सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर पान गुटखा खा कर न थूंके ऐसा करते पाये जाने पर उक्त व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी जुर्माने की कार्यवाही करें। हमें हर हाल में सागर को यलो स्पॉट और रेड स्पॉट मुक्त स्वच्छ सुंदर बनाना है। इन दोनों ही बिंदुओं का स्वच्छता में बड़ा महत्व है यह सभी नागरिकों को भी अभियान चलाकर समझायें। सड़क पर पड़े कचरे को तो झाड़ू लगाकर उठाया जा सकता है लेकिन खुले में पेशाब करने से बने पीले धब्बे और पान गुटखा थूकने से बने लाल धब्बे धुलाई के बाद भी पूरी तरह साफ नहीं होते हैं और शहर गंदा दिखाई देता है। यह दर्शनीय स्वच्छता को भी प्रभावित करता है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निर्धारित अंकों में स्वच्छता के इन घटकों पर विशेष जोर दिया गया है। रेड स्पॉट और यलो स्पॉट समाप्त होने से अधिक अंक पाने में सागर सक्षम बनकर स्वच्छता सर्वेक्षण में अग्रणी बनेगा।
निगमायुक्त खत्री ने कोतवाली और कटरा क्षेत्र में चिपके पोस्टर पंपलेट्स देखकर कार्यवाही के निर्देश दिये। निगमायुक्त के निर्देशानुसार पटेल ट्रेवल्स, महावीर क्लासेस, बंसल क्लासेस, ऑफिस जॉब ARISE कंपनी वालों के पंपलेट से सम्पर्क कर सार्वजनिक और निजी संपत्ति को अवैध रूप से स्याही या रंग से लेखन करने, पोस्टर बैनर चिपकाकर गंदा करने, लिखने या विरूपित करने पर मध्य प्रदेश संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम,1994 के तहत कार्यवाही नोटिस दिये गए। शहर में अभियान चलाकर यह कार्यवाही की जा रही है। शहर की “विजिबल क्लीनलीनेस” यानी दृश्य स्वच्छता बनाये रखने और बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करने में नागरिक सहयोगी बने। दीवारों को पोस्टर बैनर चिपकाकर गंदा न करें। निगमायुक्त खत्री ने निरीक्षण के दौरान सड़क पर पाये गए रेत और गिट्टी के ढेर देखकर स्पॉट फ़ाईन की कार्यवाही करते हुए एक हजार रूपये का जुर्माना कराया और तत्काल सामग्री हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने ईट ट्रॉली से ईट उतारने वालों को तत्काल ईटे निर्माण स्थल के अंदर करने के निर्देश दिये और सड़क के किनारे पर झाडू लगाकर पहले की तरह साफ करने को कहा। उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा की किसी भी प्रकार का मलवा या भवन निर्माण सामग्री अधिक समय तक सार्वजनिक स्थलों पर न दिखे। सड़कों से निर्माण सामग्री ततत्काल हटवाएँ न हटवाने वालों की सामग्री जब्त कर चालानी कार्यवाही करें। निगमायुक्त ने कटरा स्थित सत्या मसाला डोसा दुकान के बाहर कचरा और गंदगी पायी जाने पर जुर्माना करने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क पर सामग्री फैलाकर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को समझाईस दी और अतिक्रमण न करते हुए स्वच्छता बनाये रखने हेतु प्रेरित किया। कटरा स्थित जैन मंदिर के पास चाय नास्ता होटल संचालक को साफ सफाई रखने के निर्देश देते हुए निगमायुक्त ने कहा की दुकान के आस पास गंदगी न हो यह दुकानदार को सुनिश्चित करना होगा। दुकान में आवश्यकता को देखते हुए बाहर और अंदर डस्टबिन रखें सभी ग्राहकों को डस्टबिन का उपयोग करने हेतु कहें।

Back to top button
error: Content is protected !!