सिद्धार्थनगर 

ग्राम/बस्ती चलो अभियान में घर-घर पहुंचे युवा नेता विकास पाण्डेय, गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ

विकास पाण्डेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि,"मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार ने विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश को अपराधमुक्त बनाया

1775824892900

सिद्धार्थनगर. नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के तिलकनगर वार्ड में युवा भाजपा नेता विकास पाण्डेय ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जनसंपर्क करते हुए मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांटा।

इस अवसर पर विकास पाण्डेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि,”मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार ने विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश को अपराधमुक्त करते हुए कानून का राज स्थापित किया, बीस से चौबीस घंटे की बिजली आपूर्ति, गांव-गांव तक की पक्की सड़के और गरीबों को निशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और शौचालय उपलब्ध कराने का काम किया।

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, दिव्य भव्य कुंभ,अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा में होली आदि कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन का काम भी किया है।
उक्त अवसर पर उपस्थित नवनियुक्त नगर अध्यक्ष भाजपा सतीश रस्तोगी ने सभी से आग्रह किया कि इस जनअभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर इसे सफल बनाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से सरकार के कार्यों की चर्चा करते हुए जनता से 2027 के चुनाव के लिए पुनः भाजपा के लिए आशीर्वाद भी मांगा जा रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, संयोजक वीरेंद्र लोधी, सभासद तिलकनगर कृपाशंकर त्रिपाठी, सभासद राजाराम लोधी, नामित सभासद भानु सिंह सिसोदिया, नगर मंत्री धनराज यादव, नागेंद्र विश्वकर्मा, मुन्ना पाण्डेय, धीरेंद्र वर्मा, आयुष मिश्रा, मनोज लोधी, अमरनाथ त्रिपाठी, सुनील रस्तोगी सहित स्थानीय ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!