A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशरीवालाइफस्टाइल

, रीवा में अनोखे विरोध से गूंजा कलेक्ट्रेट मे कटोरा लेकर सड़कों पर उतरे व्यापारी, “दुकान नहीं तो भीख सही”,

सुरेन्द्र दुबे  9425179527 रीवा शहर में व्यापारियों का गुस्सा अब प्रतीकात्मक विरोध के नए रूप में सामने आ रहा है। अमहिया मार्ग के व्यापारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। आंदोलन के सातवें दिन व्यापारी हाथों में कटोरा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

 

 

दरअसल अब अमहिया मार्ग के व्यापारी विस्थापन और रोजगार संकट को लेकर लंबे समय से परेशान हैं। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण के चलते उनकी दुकानें प्रभावित हो रही हैं, लेकिन बदले में उन्हें कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी जा रही। व्यापारी “दुकान के बदले दुकान” की मांग पर अड़े हुए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

 

जहा इस नाराजगी के चलते व्यापारियों ने कटोरा लेकर विरोध जताया। उनका कहना था कि यदि उनकी रोजी-रोटी छीन ली जाएगी, तो उनके पास भीख मांगने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। प्रदर्शन के दौरान “राजेन्द्र तेरे राज में, कटोरा आ गया हाथ में” जैसे नारे गूंजते रहे, जो सीधे तौर पर प्रशासनिक व्यवस्था पर तंज थे।

 

जहा कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज व उग्र रूप ले Screenshot 2026 04 16 20 02 16 100 com.android.chrome editसकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!