A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशसहारनपुर

शेमफोर्ड स्कूल की मनस्वी शर्मा ने 96% अंक हासिल कर हाईस्कूल में पाई सफलता

PhotoCollage 1776590595992

बेहट/सहारनपुर :अभिनव सिंघल(वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)

संवाददाता अभिनव सिंघल की रिपोर्ट के अनुसार सीबीएसई बोर्ड द्वारा हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया।

 

बेहट कस्बे के मोहल्ला महाजनान निवासी मनीष शर्मा एवं माला शर्मा की होनहार पुत्री मनस्वी शर्मा ने हाईस्कूल परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। मनस्वी शर्मा की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, परिजनों ने मिठाई खिलाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मनस्वी शर्मा शेमफोर्ड स्कूल की मेधावी छात्रा है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उसकी

इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसे बधाई दी और कहा कि मनस्वी शर्मा ने अपने अनुशासन, परिश्रम और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मनस्वी शर्मा ने बताया कि उसने अपनी पढ़ाई को नियमित और योजनाबद्ध तरीके से किया। वह प्रतिदिन निश्चित समय पर अध्ययन करती थी और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देती थी। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और स्कूल के सहयोगी वातावरण को दिया। अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में मनस्वी ने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है, ताकि देश और समाज की सेवा कर सके। उसकी इस सोच और मेहनत को देखकर परिवार और शिक्षक आश्वस्त हैं कि वह भविष्य में भी ऐसे ही सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी!

✍🏻रिपोर्ट–(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर)अभिनव सिंघल(वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)संवाददाता– अभिनव सिंघल(दैनिक आशंका बुलेटिन)खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे–9045455511

Back to top button
error: Content is protected !!