A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से त्रस्त सरसींवा क्षेत्र, भीषण गर्मी मे बड़ी जनता की परेशानी

Vandebharatlivetvnews//सरसींवा सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांव इन दिनों अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। 40 से 45 डिग्री तक पहुंच चुके भीषण तापमान के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है।
दिनभर तिलमिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में बार-बार बिजली गुल होना लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी बदतर हैं, जहां न तो तय समय पर बिजली मिल रही है और न ही पर्याप्त वोल्टेज। इसके चलते पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। किसानों को सिंचाई कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
इस गंभीर समस्या के बावजूद शासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता लोगों में नाराजगी बढ़ा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।
अब क्षेत्र की जनता इस उम्मीद में है कि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो लोगों में आक्रोश और बढ़ सकता है, जिससे स्थिति गंभीर रूप ले सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!