A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

दुर्गा शक्ति नागपाल ने संभाला देवीपाटन मंडल आयुक्त का कार्यभारः विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता, कहा- धार्मिक और विकास की दृष्टि से ये मंडल प्रदेश में महत्वपूर्ण

गोंडा, मंगलवार:

Screenshot 20260421 192011 Dainik Bhaskar
2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को गोंडा पहुंचकर देवीपाटन मंडल की कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने जनहित और विकास कार्यों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

सर्किट हाउस पहुंचने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

बैठक के दौरान कमिश्नर ने मंडल के चारों जिलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और विशेष रूप से नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता और बेहतर प्रशासन बेहद जरूरी है।

मीडिया से बातचीत में दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि देवीपाटन मंडल प्रदेश के महत्वपूर्ण मंडलों में से एक है। यह क्षेत्र न केवल विकास बल्कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी खास महत्व रखता है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता सरकार की सभी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना और वंचित वर्ग को योजनाओं से जोड़ना होगी। साथ ही, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Screenshot 20260421 181624 WhatsApp

कमिश्नर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रभावी ढंग से काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!