A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री शिरडी साईं दर्शन मंदिर में 25वाँ मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

श्री शिरडी साईं दर्शन मंदिर में 25वाँ मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्नIMG 20260429 WA0109 IMG 20260429 WA0107 IMG 20260429 WA0108

हरिद्वार

ज्वालापुर रोड स्थित ऊँचे पुल से पहले स्थापित श्री शिरडी साईं दर्शन मंदिर ट्रस्ट (पंजीकृत) के तत्वावधान में श्री साईं मंदिर का 25वाँ मूर्ति स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण, साईं भजनों और जयघोषों से गुंजायमान रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ तथा श्री साईंनाथ महाराज के विशेष अभिषेक के साथ हुआ। मंदिर परिवार ने बताया कि पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी योगेश्वरानंद जी महाराज की पतित-पावन कृपा एवं आशीर्वाद से ही यह दिव्य धाम निरंतर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है और श्री साईंनाथ महाराज की असीम कृपा भक्तों पर निरंतर बरस रही है।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए मानव सेवा, दया, करुणा और परोपकार के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि साईं बाबा का जीवन हमें सत्य, श्रद्धा और सबूरी का मार्ग दिखाता है तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा भाव को मजबूत करता है।समारोह में प्रमुख रूप से आदित्य उपाध्याय, अशोक त्यागी, नमिता सहगल, मधु उपाध्याय एवं राजश्री त्यागी सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य, पदाधिकारी एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!