A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजोधपुर राजस्थान

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींगाणा में HPV टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विशेषज्ञों ने बताया: सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच HPV टीका

WhatsApp Image 2026 04 30 at 13.27.52जोधपुर। 30 अप्रैल। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धींगाणा में बुधवार को एचपीवी (Human Papilloma virus) टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं अभिभावकों को HPV टीके के महत्व व सर्वाइकल कैंसर से बचाव में इसकी भूमिका की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र प्रकाश राजपुरोहित ने की। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को 90% तक कम कर देता है।

मुख्य अतिथि सीबीईओ लूणी शमीम, बीसीएमओ लूणी डॉ. विरंची आचार्य तथा डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी सेल्फ मेम्बर डॉ. रजत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि HPV एक सामान्य वायरस है जो महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण बनता है। समय पर टीकाकरण करवाकर इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। डॉ. आचार्य ने बताया कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है और सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।

अतिथियों ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व समाज में भी टीकाकरण का संदेश पहुंचाएं।

उपस्थित गणमान्य: कार्यक्रम में भरत सिंह पुरोहित, विरेन्द्र लिंबा, मुकेश व्यास, सोहन लाल पंवार, शारदा कुमावत, सोनाली, सुरेश, हनुमान, धापू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी को HPV टीकाकरण करवाने तथा समाज में इसके प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने की शपथ दिलाई गई।

Back to top button
error: Content is protected !!