A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए विधायक लारिया, कराया स्वास्थ्य परीक्षण

IMG 20260430 WA00343सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*सुख सागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जबलपुर एवं सागर मानव सेवा जन कल्याण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सागर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर का आयोजन अंकुर कॉलोनी, जैन मंदिर के पास, किड्स स्टार प्ले स्कूल परिसर में किया गया। विधायक लारिया ने शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा उपस्थित चिकित्सकों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आमजन को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर में सामान्य चिकित्सा, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, ईएनटी, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग एवं चर्म रोग से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क उपचार की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपा ठाकुर सहित संस्था के समस्त स्वयंसेवक,चिकित्सक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!