
पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड)
Vande Bharat 
April 30, 2026
ऋषिकेश। दून पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने ऋषिकेश से एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर नशे का अवैध व्यापार कर रही थी।

गुरुवार को पुलिस के उच्चाधिकारियों के नशा तस्करी एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए गए सख्त निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने त्रिवेणी कॉलोनी, गली नं. 02, चंद्रेश्वर नगर निवासी महिला रेखा साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं जिसके चलते वह जेल भी जा चुकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल का साफ कहना है कि जिले में नशा तस्करी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाती रहेगी।





