A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज गया जिला के टिकारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिंघापुर मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गयाl

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रदीप कुमार मलिकपर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास के निर्देश पर आज दिनांक 10/05/2026 Jansahas Foundation के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत शिव नगर के सिंघापूर ग्राम में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को उनके कानूनी अधिकारों तथा कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न एवं शोषण से संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता शकुंतला कुमारी, कर्मचारी हादी अकरम ,हारून रशीद ,विकास कुमार,पंचायत के मुखिया श्री सुजीत कुमार , ग्राम कचहरी के सरपंच श्री सुनील कुमार , जनसाहस फाउंडेशन के जिला समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं वक्ताओं द्वारा ग्रामीणों को कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न, महिलाओं की सुरक्षा, समान अधिकार तथा कानूनी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता शकुंतला कुमारी के द्वारा बताया गया कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम (2013)के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, भेदभाव या अन्याय की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। पैनल अधिकता ने लोगों को महिला हेल्पलाइन, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!