A2Z सभी खबर सभी जिले की

मीरजापुर पुलिस थाना अदलहाट व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना से पूर्व में थाना अदलहाट पर पंजीकृत अपहरण की घटना असत्य पायी गयी, सम्पूर्ण प्रकरण में षडयंत्र करने वाले कुल 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार (वादिनी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता)-

मीरजापुर पुलिस थाना अदलहाट व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना से पूर्व में थाना अदलहाट पर पंजीकृत अपहरण की घटना असत्य पायी गयी, सम्पूर्ण प्रकरण में षडयंत्र करने वाले कुल 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार (वादिनी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता)Screenshot 20260510 223438 Facebook FB IMG 1778432652119

थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 06.05.2026 को वादिनी सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासिनी दिक्षितपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी का अपहरण कर 04 दिन तक अज्ञात जगह पर छुपाकर रखने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-101/2026 धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में टीमों का गठन कर यथाशीघ्र घटना के अनावरण व संलिप्त अभियुकों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में आज दिनांकः 10.05.2026 को थाना अदलहाट व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक इलेक्ट्रानिक सर्विलांस साक्ष्यों के समीक्षा के आधार पर थाना अदलहाट पर पंजीकृत उक्त अपहरण की घटना असत्य पायी गयी। सम्पूर्ण घटनाक्रम में वादिनी सरिता पटेल द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर षडयंत्र कर पुलिस को मुकदमें में फसाने का प्रयास करने का तथ्य प्रकाश में आया, षडयंत्र में शामिल प्रकाश में आये 06 अभियुक्त अभियुक्ता ।. 1 सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 2. अमरदीप पुत्र स्व कमल कुमार निवासी विशेषरपुर माफी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 3. विजय कुमार सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी थिरेसापुर अदलपुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 4. सुभाष पुत्र स्व० गंगाराम निवासी दीक्षितपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 5. अंकिता पत्नी विजेन्द्र निवासी रामपुर सक्तेशगढ़ थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 6. सुनीता पत्नी संदीप निवासी खमवां जमूती थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा सह-अभियुक्त अमरदीप की निशानदेही पर सरिता पटेल द्वारा पहचान छिपाने हेतु पहनी हुई साड़ी को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अंतर्गत धारा 140(3),109(1),127,309,3(5).61(2),351(3),308(6),212,224 बीएनएस में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्ता को मा०न्यायालय जेल भेजा जा रहा है।

विवरण पूछताछ घटनाक्रम– पुलिस द्वारा घटना के अनावरण हेतु भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के अवलोकन समीक्षा व सह-अभियुक्त अमरदीप से पूछताछ पर पता चला कि वादिनी मुख्य अभियुक्ता सरिता पटेल एक इलेक्ट्रानिक यू-ट्यूबर है, जो चुनार पुलिस से कुछ अभियुक्तो को जेल भेजने के कारण नाराज थी, विभिन्न मुकदमों में पुलिस पर गलत कार्य करने तथा अपने मंशा के अनुरूप कार्यवाही करने का दबाव बनाती थी। जिस कारण वह अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर पुलिस को मुकदमें में फसाकर नाजायज धनउगाही की योजना बनायी गयी। योजना के तहत सभी गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा सरिता पटेल और अमरदीप को मोटर साइकिल से उसके बरामदगी स्थल तक पहुंचाने की योजना बनायी। जिसमें अमरदीप द्वारा अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर सरिता पटेल को उसके बरामदगी स्थल थाना राजगढ़ तक पहुंचाया गया। जहां सरिता पटेल अमरदीप के सहयोग से अपना हाथ-पैर बंधवावी, अमरदीप द्वारा अपने मोटर साइकिल से पेट्रोल निकाल कर उसके शरीर पर छिड़कने के लिये दिया गया ताकि घटना के गंभीरता को बढ़ाकर गंभीर धाराओं में पुलिस के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराकर धन उगाही किया जा सके।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर। 2. अमरदीप पुत्र स्व०) कमल कुमार निवासी विशेषरपुर माफी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर। 3. विजय कुमार सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी थिरेसापुर अदलपुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर।4. सुभाष पुत्र स्व० गंगाराम निवासी दीक्षितपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर। 5. अंकिता पत्नी विजेन्द्र निवासी रामपुर सक्तेशगढ़ थाना चुनार जनपद मीरजापुर। 6. सुनीता पत्नी संदीप निवासी खमवां जमूती थाना चुनार जनपद मीरजापुर।

पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-101/2026 धारा 140 (3), 109(1), 127,309,3(5),61(2),351(3),308(6),212,224 बीएनएस थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर।

 बरामदगी विवरण– घटना से पूर्व मुख्य अभियुक्ता द्वारा अपनी पहचान छुपाने के लिये पहनी गयी साड़ी सहअभियुक्त के निशानदेही पर बरामद किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ मय पुलिस टीम थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर। उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला मय पुलिस टीम थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर। निरीक्षक राजीव कुमार सिंह- प्रभारी एसओजी सर्विलांस मय पुलिस टीम ।

Back to top button
error: Content is protected !!