A2Z सभी खबर सभी जिले की

रात्रि चौपाल में कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना*

रात्रि चौपाल में कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना*IMG 9028 ecee464f 3150 4a1b a907 b34937e0d20d a9e08218 d576 4c39 b3f4 8457d62e0d51 IMG 9029

पाली 10 मई। ग्राम रथ अभियान के तहत सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेवाली में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने शनिवार को रात्रि चौपाल की। इस दौरान उन्होंने ग्राम में आयोजित रात्रि चौपाल में सहभागिता कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कुमावत ने ग्रामीणों को राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालक एवं आमजन के कल्याण से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कुमावत ने कहा कि ग्राम रथ अभियान केवल एक प्रचार कार्यक्रम नहीं बल्कि गांवों के समग्र विकास का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें किसान, गांव और विकास- तीनों को केंद्र में रखकर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम रथ अभियान एक तरह से सरकार तक ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों के संकलन के लिए सेतु बन गया है। ग्राम रथों में की एक विशेष पहल सुझाव पेटिका है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा रहे हैं, ताकि वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान एक डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, पूनम सिंह परमार, प्रशासक जोगाराम कुमावत, मनोहर लाल सीरवी, शंकर सिंह राजपुरोहित सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!