A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने की ‘संशोधित झरिया मास्टर प्लान’ की समीक्षा

धनबादIMG 20260514 WA0012

माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने आज शाम कोयला भवन के सभागार में संशोधित झरिया मास्टर प्लान तथा झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) की गतिविधियों के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में माननीय मंत्री ने बेलगड़िया टाउनशिप के विकास, विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया।

बैठक में जेआरडीए के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि पूरे टाउनशिप में सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई हैं। बेलगड़िया से धनबाद रेलवे स्टेशन और झरिया मार्केट के लिए बीसीसीएल द्वारा ई-बस सेवा शुरू की गई है। सुरक्षा के लिए बेलगड़िया में पुलिस आउटपोस्ट सक्रिय कर दिया गया है। जेआरडीए का प्रशासनिक कार्यालय व लोगों की समस्या का निराकरण के लिए ग्रीवांस रिड्रेसल सेल का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुनर्वासित परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पेंशन सहित सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आईआईटी आईआईएम के साथ तकनीकी सहयोग लेकर निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक टाउनशिप की लगभग 800 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। साथ ही ई-रिक्शा वितरण और मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन के माध्यम से नए रोजगार सृजित किए जा रहे हैं। बेलगड़िया में 12,000 वर्ग फुट क्षेत्र में एक मेगा कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

साथ में बेलगड़िया में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का गठन, बरमसिया कुसमाटांड़ तक 7.6 किलोमीटर टू लेन सड़क का निर्माण, पलानी मोड़ से बेलगड़िया की 2.83 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण, टाउनशिप के अंदरूनी सड़क की पूरी मरम्मत, टाउनशिप में तीन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन व 32 नए का प्रस्ताव के साथ हेल्थ सब सेंटर, लोगों के रोजगार के लिए विभिन्न गतिविधियां, स्कील सेंटर, शोपिंग कॉम्लेक्स, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, विद्यालय, लोगों के सुचारू आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बस तथा ई रिक्शा का नियमित संचालन, जन वितरण प्रणाली की दुकान सहित प्रदान की गई अन्य सुविधाओं से अवगत कराया।

इसके अलावा उन्होंने संशोधित मास्टर प्लान के अनुसार प्रभावितों के पुनर्वास में जेआरडीए, बीसीसीएल एवं जिला प्रशासन का दायित्व, प्रभावित परिवारों को आवासों का आवंटन, वित्तीय सहायता, परिवहन व लॉजिस्टिक्स सहायता सहित अन्य विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इससे पहले उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय मंत्री का स्वागत किया।

Back to top button
error: Content is protected !!