
जनपद मीरजापुर थाना कछवां व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहो की तस्करी करने वाला शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार, 03 अदद पिस्टल मय मैगजीन बरामद

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही, अवैध शस्त्र के विरूद्ध जारी अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण एवं कनिष्क आर. जामकर सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना कछवां, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांकः 13.05.2026 को थाना कछवां, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम भैंसा स्थित लोकपति त्रिपाठी विद्यायल के पास से 01 शातिर अभियुक्त मनकामेश्वर मिश्रा उर्फ प्रकाश मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी ग्राम ढोकरी, थाना फुलपुर, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 03 अदद अवैध पिस्टल 32 बोर मय मैग्जीन, 01 अदद मोबाइल फोन व नगद रूपया बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-89/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को मा० न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
विवरण पूछताछ – गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसके माध्यम से वह अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का काम करता हैं। अवैध शस्त्रों को मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदकर लाते है तथा मांग के अनुसार ऊंचे दामों पर आस-पास के जनपदों में बेचने का काम करता है। आज प्रयागराज से ट्रेन के माध्यम से कछवां आया था पिस्टल को बेचने के लिये इसी दौरान पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त = 1. मनकामेश्वर मिश्रा उर्फ प्रकाश मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी ग्राम ढोकरी, थाना फुलपुर, जनपद प्रयागराज उम्र करीब-19 वर्ष ।
विवरण बरामदगी – 03 अदद पिस्टल 32 बोर मय मैग्जीन । 01 मोबाइल फोन व नगद रूपया बरामद ।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0-89/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कछवां जनपद मीरजापुर।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम भैंसा स्थित लोकपति त्रिपाठी विद्यायल के पास से, दिनांकः 13.05.2026 ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान मय पुलिस टीम थाना कछवां जनपद मीरजापुर। निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय पुलिस टीम। उप-निरीक्षक साहिद यादव मय प्लिस टीम थाना कछवां जनपद मीरजापुर।





