A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अवैध मदिरा विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान के विरुद्ध कार्यवाही

FB IMG 1778757946531सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर सागर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी सागर श्रीमती कीर्ति दुबे के आदेशानुसार सागर क्षेत्रांतर्गत आबकारी विभाग द्वारा सतत जांच एवं प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वृत्त आंतरिक एवं उत्तर प्रभारी श्री सियाराम चौधरी द्वारा कंपोजिट मदिरा दुकान कटरा, गुजराती बाजार, गुरु गोविंद एवं वल्लभ नगर की सघन चेकिंग कर अवैध अहातों की जांच कार्यवाही की गई। वहीं वृत्त दक्षिण एवं वृत्त बंडा प्रभारी श्रीमती रोशनी उरेती द्वारा कंपोजिट मदिरा दुकान मकरोनिया की जांच की गई। सार्वजनिक स्थल पर अवैध मदिरा पान के विरूद्ध कार्यवाही की गई साथ ही मकरोनिया स्टेशन के समीप अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 2 प्रकरण कायम किए गए। इसके अतिरिक्त वृत्त बंडा क्षेत्र में भी 1 प्रकरण कायम किया गया। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय एवं अवैध अहातों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!