A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भटगांव में 19 मई को एक दिवसीय रोजगार मेला, 387 पदों पर होगी भर्ती

सूरजपुर/   जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर द्वारा 19 मई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भटगांव, विकासखंड भैयाथान, जिला सूरजपुर में सुबह 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 387 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी को उक्त प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने हेतु अपनी पंजीयन, रोजगार विभाग के पोर्टलhttps:\\erojgar.cg.gov.in\LandingSite\RojgarMelaList.aspx पर ऑनलाइन करना अनिवार्य है, ऑनलाइन आवेदन पश्चात अभ्यर्थी को प्लेसमेंट कैम्प स्थल में पहुंचना होगा। शिक्षित युवक-युवतियां इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल होकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज की दो फोटो लेकर उपस्थित होना होगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकेंगे। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!