
प्रेष विज्ञप्ति
गया जिला में सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों में से खाता त्रुटि के कारण 02 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का रुका हुआ पेंशन पुनः त्रुटि सुधार करते हुए चालू करने हेतु जिला पदाधिकारी, गया का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसमें यथा डोभी-01एवं इमामगंज-01, उम्र त्रुटि के कारण रूके हुए 01 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का रुका हुआ पेंशन पुनः त्रुटि सुधार करते हुए चालू करने हेतु जिला पदाधिकारी, गया का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसमें यथा परैया-01, माईग्रेट त्रुटि के कारण रूके हुए 01 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का रुका हुआ पेंशन पुनः त्रुटि सुधार करते हुए चालू करने हेतु जिला पदाधिकारी, गया का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसमें यथा कोंच-01 और Stop to Alive त्रुटि के कारण रूके हुए 04 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का रुका हुआ पेंशन पुनः त्रुटि सुधार करते हुए चालू करने हेतु जिला पदाधिकारी, गया का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसमें यथा कोंच-03 और टनकुप्पा-01 पेंशनधारी इसमें शामिल है। जिलाधिकारी ने त्वरित कारवाई करते हुए सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गया को सभी पेंशनधारियों का पेंशन अविलंब चालू कराने हेतु निदेश दिया। पेंशन चालू होने के उपरांत ये सभी पेंशनधारियों का पूर्व से पेंशन की रूकी हुई राशि भी इन्हें प्राप्त होगी। विदित हो कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से सीधे लाभुक के बैंक के खातें में भेजी जाती है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

