
भाजपा युवा शक्ति ने हनुमान बेनीवाल की शव यात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला बेनीवाल मुर्दाबाद के लगाए नारे
पाली भाजपा युवा शक्ति के नेता रणवीर सिंह राजपुरोहित धर्मधारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की शव यात्रा निकालकर पुतला फूंका व जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम से सौंपा ज्ञापन हनुमान बेनीवाल मुर्दाबाद के लगाए नारे भाजपा युवा नेता रणवीर सिंह राजपुरोहित धर्मधारी ने बताया की हमारे राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर अमर्यादित अभद्र भाषा और शब्दों का उपयोग किया जो की एक जनप्रतिनिधि के मुंह से इस प्रकार के शब्द बिल्कुल भी शोभा नहीं देते ऐसे शब्दों से उनकी छोटी मानसिकता और घटिया सोच साफ नजर आती है विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी की हार और बौखलाहट साफ नजर आ रही है जनता ने भाजपा को खींवसर विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीताकर यह स्पष्ट कर दिया की भाजपा सबका साथ और सबका विकास के साथ चलती है हनुमान बेनीवाल समय रहते हुए माफी मांगे और अपने शब्दों को वापस लें अर्थात राजस्थान का युवा सड़कों पर उतरेगा और हनुमान बेनीवाल को मुंहतोड़ जवाब देगा आए दिन बेनीवाल अलग-अलग जातियों को और समाझो को टारगेट करते हुए लोकतंत्र की सरेआम हत्या करते है आने वाले समय में राजस्थान की जनता ऐसे लोगों को ईट का जवाब पत्थर से देगी इस मौके पर पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी राधेश्याम चौहान सुरेंद्र सिंह कान्तरा राहुल आदिवाल हिरसिह राजपुरोहित तखत सिंह सोलंकी राजु देवासी प्रताप सिंह राठौड़ दिपक जोशी देव आदिवाल नरपत दवे अमोलक शर्मा नाहर सिंह कान्तरा गोपाल सिंह मेड़तिया मनोज गर्ग मगराज पादरली अशोक बंजारा दिलीप सिसोदिया वैभव बैरवा मलकित सिंह ललित राणा सहित कई जनप्रतिनिधि पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे* .



