


एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर दौड़ रहे थे तीन ट्रैक्टर जांच के दौरान प्रशासन के सामने एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाली अनियमितता आई है। सड़कों पर दौड़ रहे तीन अलग-अलग ट्रैक्टरों पर एक ही पंजीकरण संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर) अंकित पाई गई। इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद वाहन स्वामित्व और परिवहन नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए इन संबंधित वाहनों की विस्तृत जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बिना नंबर के भी मिले कई वाहन सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में यह भी देखा गया कि बालू का परिवहन कर रहे कई ट्रैक्टर बिना किसी पंजीकरण संख्या के ही सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे थे। नंबर प्लेट गायब होने के कारण फिलहाल उनकी पहचान सुनिश्चित करने में बाधा आ रही है, लेकिन प्रशासन उनकी तलाश में जुटा है।रात में होने वाली दुर्घटनाओं और अवैध खनन पर लगेगी लगाम अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन में शामिल तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य आधुनिक माध्यमों से हर मार्ग पर पैनी नजर रख रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बेहद कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य अवैध खनन को रोकने के साथ-साथ रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाना और क्षेत्र में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखना है।”Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.










