A2Z सभी खबर सभी जिले की

गायत्री शक्तिपीठ पूरब सराय मुंगेर में गोष्ठी का किया गया आयोजन।

मुंगेर

बिहार मुंगेर: गायत्री शक्तिपीठ पूरब सराय मुंगेर में रविवार को एक गोष्ठी का आयोजन प्रधान ट्रस्टी भूपेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिया गया
1) हरिद्वार से आए हुए ज्योति कलश को 5 जून 2026 को गायत्री शक्तिपीठ पूरब सराय मुंगेर में स्वागत का कार्यक्रम होगा।
2) जन कल्याण देश पर आए आर्थिक संकट से निपटने के लिए गंगा दशहरा के दिन 24 लाख गायत्री अनुष्ठान करने का निर्णय लिया गया।
3) 21 जून 2026 दिन रविवार को योग दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया।
4) प्रत्येक शनिवार को 5:30 बजे संध्या में हनुमान चालीसा का पाठ प्रत्येक हिंदू भाइयों को करने का आग्रह किया गया इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रधान ट्रस्टी भूपेंद्र कुमार गुप्ता उप ट्रस्टी आनंद कुमार राकेश चौधरी संजय सिंह अरविंद कुमार सुनीता कुमारी आरती कुमारी गोविंद प्रसाद कंचन कुमारी रंभा गुप्ता योग शिक्षक डॉ मुकेश कुमार शंकर वर्मा तथा अन्य परिजन उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!