A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद मीरजापुर थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बैटरी बरामद

जनपद मीरजापुर थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बैटरी बरामद FB IMG 1780227492681

थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांक: 29.06.2025 को वादी चन्दन सिंह पुत्र सुदामा सिंह निवासी सीता बहार थाना करमा जनपद सोनभद्र द्वारा अज्ञात के विरुद्ध आभुषण व ट्रेक्टर की बैटरी चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु०अ०सं०-110/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराये जाने हेतु प्रभारी राजगढ़ को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोगों में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही व गिरफ्तारी के क्रम में दिनांक: 30.05.2026 को उप-निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त जय सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी ग्राम सरसो महुवरिया थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से चोरी की 01 अदद पुरानी बैट्री बरामद किया गया। थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को मा०न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Back to top button
error: Content is protected !!