A2Z सभी खबर सभी जिले की

रोजगार की पढ़ाई, चलें आई.टी.आई. प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 30 जून

FB IMG 72307905883705993122सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती पाल ने युवा साथियों को संबोधित करते हुए कहा है कि, हमारे देश और प्रदेश की उन्नति का सबसे मजबूत आधार हमारे युवाओं का कौशल (Skill) है। जब आपके हाथों में हुनर होगा, तो रोजगार के अवसर खुद-ब-खुद आपके पास आएंगे। उन्होंने कहा है कि आपको यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि सागर जिले की समस्त शासकीय आई टी आई में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यदि आप 8वीं, 10वीं या 12वीं पास हैं और अपने भविष्य को एक नई व सुरक्षित दिशा देना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन अवसर है। और बहुत ही कम खर्च में आप उच्च स्तरीय तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त कर रोजगार, स्वरोजगार से जुड़ सकते है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी आई टी आई में 35% सीटें महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक युवा प्रवेश के लिए पोर्टल mpiticounseling.co.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यदि ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई असुविधा है, तो अपने नजदीकी किसी भी शासकीय आई टी आई में जाकर आसानी से अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। शासकीय संभागीय आई टी आई सागर, अथवा जिले की अन्य नजदीकी आई टी आई जैसे- बंडा, रहली, देवरी, बीना, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, केसली, और जरूआखेड़ा में संपर्क कर सकते हैं। शासकीय संभागीय आई.टी.आई. सागर द्वारा आगामी सत्र 2026-27 के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 30 जून 2026 तक https://dsd.mp.gov.in वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के समय अभ्यार्थी प्रवेश का आधार कक्षा 8वीं और 10वीं दोनों रखें, जिससे अभ्यर्थियों को चॉइस फिलिंग में समस्त ट्रेडों के विकल्प उपलब्ध होंगे और वे अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार सही ट्रेड का चयन कर सकेंगे । पूर्व में संचालित ट्रेडों के साथ संस्था में इस वर्ष प्रवेश हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एवं ड्रोन तकनीशियन जैसे नवीन ट्रेडों को भी सम्मिलित किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इलेक्ट्रीशियन 2 वर्ष 40 सीटें, टर्नर 2 वर्ष 20 सीटें, फिटर 2 वर्ष 20 सीटें, मशीनिस्ट 2 वर्ष 20 सीटें,मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कण्डीशनिंग 2 वर्ष 24 सीटें, मैकेनिक मोटर व्हीकल 2 वर्ष 24 सीटें, मैकेनिक डीजल 1 वर्ष 48 सीटें, मैकेनिक ट्रैक्टर 1 वर्ष 40 सीटें, वेल्डर 1 वर्ष 40 सीटें, वेल्डर डीएसटी 1 वर्ष 20 सीटें, कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिसटेंट 1 वर्ष 96 सीटें, स्टेनो ग्राफर एण्ड सेक्रेटेरियल असिसटेंट (हिन्दी) 1 वर्ष 72 सीटें, स्टेनो ग्राफर एण्ड सेक्रेटेरियल असिसटेंट (अंग्रेजी) 1 वर्ष 48 सीटें, मैकेनिक ट्रैक्टर डीएसटी 1 वर्ष 20 सीटें हैं। इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक 2 वर्ष 48 सीटें, इलेक्ट्रीशियन 2 वर्ष 40 सीटें, स्टेनो ग्राफर एण्ड सेक्रेटेरियल असिसटेंट (हिन्दी) 1 वर्ष 24 सीटें, स्वीइंग टेक्नालॉजी (कटिंग एण्ड टेलरिंग) 1 वर्ष 20 सीटें, ड्राफ्टमैन सिविल 2 वर्ष 24 सीटें, फिटर 2 वर्ष 20 सीटें, फूड प्रोसेसिंग डक्यूमेंट, टेक्नीशियन, फिटर 1 वर्ष 24 सीटें, ड्रोन टेक्नोलॉजी 1 सेमेस्टर 24 सीटें हैं। नवीन मशीन युक्त कार्यशाला, प्रशिक्षित प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण, शासन द्वारा प्रदाय छात्रवृत्ति, आई.टी. लेब, प्लेसमेंट सेल, कांउसिलिंग सेल, लाईब्रेरी, स्मार्ट क्लास, खेल मैदान, एनसीसी, इंडस्ट्री विजिट, दिव्यांग जनों हेतु रेम्प, पार्किंग सुविधा, सीसीटीवी सुरक्षा, वाईफाई केम्पस जैसी उत्तम सुविधाएं उपलब्ध है।

Back to top button
error: Content is protected !!