Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सागर ई-बस सेवा: कलेक्टर ने दी 30 जून की हेडलाइन, डिस्काम और ट्रांसमिशन के काम तत्काल वाइंड- आप करने के निर्देश

12 Jun 2026, 12:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 7229335566159364957सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* शहर के लिए महत्वाकांक्षी पीएम ई-बस सेवा योजना के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को तय समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर ने ई-बसों के संचालन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन और पावर कनेक्शन से जुड़े सभी लंबित कार्यों को 30 जून तक हर हाल में पूर्ण किया जाएं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि चूंकि शहर पीएम बस सेवा के अंतर्गत चुना गया है और शहर में बसें पहले से ही उपलब्ध हैं, इसलिए इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण जनता को इस आधुनिक परिवहन सेवा से और अधिक वंचित नहीं रखा जा सकता। बैठक में न्यू आरटीओ ऑफिस के पास तिलीमाफ़ी में बन रहे ई-बस डिपो के विद्युतीकरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी (Discom) और ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। डिपो परिसर में निर्माणाधीन 1.5 एमवीए, 33 केवी सब-स्टेशन और सुआताला फीडर से 1500 केवीए ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली लाइन खींचने के काम को 30 जून तक पूरा करने की समय-सीमा तय की गई है। कलेक्टर श्रीमती पाल ने सागर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (SCTSL) और सिविल विंग को डिपो के भीतर चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। वर्तमान स्थिति की समीक्षा में पाया गया कि, डिपो के संचालन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कंट्रोल रूम का काम मौके पर तेजी से चालू है। बसों की तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए बनने वाले मेंटेनेंस पिट और प्रशासनिक भवन के सिविल कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। कलेक्टर ने सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर के और इलेक्ट्रिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकृत बजट का सही और त्वरित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि योजना के तहत प्रस्तावित शहरी और उप-शहरी रूट्स पर बसों का ट्रायल और संचालन इस तरह से प्लान किया जाए कि बिजली का काम पूरा होते ही बसें सड़कों पर दौड़ने लगें। बैठक में सागर एसडीएम अमन मिश्रा, एस ई एमपीईबी श्रीमती प्रभाकर सहित अन्य अधिकारी, कॉन्ट्रैक्टर उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…

पूरी खबर पढ़ें →
हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 38 वर्षीय शिक्षामित्र रीना चौधरी की रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस

हाथरस सिकंदराराऊ । थाना सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, युवती गंभीर
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हाथरस में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, युवती गंभीर

हाथरसः आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों में मातम पसरा दिया।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!