A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाबदर आदेश का उल्लघंन करने वाला आरोपी गिरफ्तार,थाना बहरोल पुलिस ने भेजा जेल

FB IMG 12859651998071864472सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों तथा जिला बदर आरोपियों की सतत निगरानी रखने एवं उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा प्रदीप वाल्मीकि, एसडीओपी बण्डा के मार्गदर्शन में थाना बहरोल पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11.06.2026 को थाना बहरोल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी पप्पू उर्फ देशराज यादव अपने ग्राम नीमोन में घूमता हुआ देखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना बहरोल पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी पप्पू उर्फ देशराज यादव पिता श्रीराम यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नीमोन, थाना बहरोल, जिला सागर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी को लगभग तीन माह पूर्व जिला मजिस्ट्रेट सागर द्वारा जारी जिला बदर आदेश के तहत सागर जिले की राजस्व सीमा एवं समीपवर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर किया गया था। जिला बदर अवधि पूर्ण होने से पूर्व ही आरोपी बिना वैध अनुमति के अपने गांव में पाया गया, जो जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है। आरोपी के विरुद्ध थाना बहरोल में अपराध क्रमांक 127/2026 अंतर्गत धारा 223 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सागर पुलिस द्वारा जिला बदर, निगरानीशुदा एवं आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था भंग करने अथवा जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरोल उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रधान आरक्षक क्रमांक 862 राजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक क्रमांक 33 प्रमोद बागरी, आरक्षक क्रमांक 1105 अनिल पटेल, आरक्षक क्रमांक 1776 पुष्पेन्द्र जादौन, आरक्षक क्रमांक 1063 विवेक भारके एवं आरक्षक क्रमांक 1760 विकास ठाकुर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!