
*गडचिरोली, पुलखल:* RTI कार्यकर्ता संतोषकुमार शेडमाके की निजी खेती में शुक्रवार 19 जून 2026 को सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत पुलखल ने बिना किसी सूचना, नोटिस या NOC के JCB मशीन _क्रमांक MH33AC6636_ से अवैध खुदाई शुरू कर दी।
*क्या है मामला:*
शेडमाके ने बताया कि उनकी मौजा पुलखल स्थित निजी मालकी की जमीन पर ग्राम पंचायत ने जबरदस्ती खोदकाम किया। ये कृत्य महाराष्ट्र जमीन महसूल संहिता 1966 की कलम 48 और IPC की धारा 427, 441 का उल्लंघन है।
RTI कार्यकर्ता का आरोप है कि उन्होंने हाल ही में NHAI के 1.30 करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत SP गडचिरोली को दी थी। उसी के बाद उनकी जमीन पर ये कार्रवाई हुई।
*सबूत और शिकायत:*
घटना के फोटो-वीडियो सबूत के तौर पर मौजूद हैं। पीड़ित ने तहसीलदार गडचिरोली और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।
*4 मांगें रखीं:*
1. अवैध खोदकाम तुरंत रोका जाए
2. सरपंच और ग्रामसेवक पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई हो
3. हुए नुकसान की भरपाई दी जाए
4. पीड़ित परिवार को पुलिस संरक्षण मिले
*सवाल:* RTI लगाकर भ्रष्टाचार उजागर करने की सजा क्या निजी जमीन पर बुलडोजर है?

