A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर में घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सामान की बरामदगी 

IMG 20260729 224113

महराजगंज।

महराजगंज: घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सामान की बरामदगी

महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी की घटना में प्रकाश में आए एक आरोपी रामसरन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार पुत्र सूर्यदेव अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए घर में ताला बंद कर केएमसी अस्पताल, महराजगंज गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने घर की छत पर जाने वाली सीढ़ी की बाहरी दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

चोरों ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुरन्दरपुर थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 181/2026, धारा 305, 331(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में पुरन्दरपुर पुलिस टीम चोरी की घटना के अनावरण और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग एवं सघन अभियान चला रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की घटना में प्रकाश में आए आरोपी रामसरन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!