A2Z सभी खबर सभी जिले कीहनुमानगढ़

लाभार्थी सम्पर्क अभियान का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल भादरा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रत्येक बुथ पर जाकर लाभार्थियों से सम्पर्क **
आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भादरा के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग बुथो पर जाकर लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लोगों से संपर्क किया एव केंद्र एव राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया इस अवसर पर बूथ संख्या 108 पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश गर्ग ने कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थियों से संपर्क किया और नगर मण्डल अध्यक्ष ने मोदी जी द्वारा अनेकों लाभकारी चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया और आने वाले लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट भारतीय जनता पार्टी के कमल के निशान पर देकर मोदी जी को मजबूत बनाना है और केंद्र में भाजपा की सरकार बनानी है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महामंत्री राजकुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल स्वामी, प्रवक्ता प्रदीप गोयल, मंत्री संदीप चौधरी ,मंत्री पूजा पवार, मंत्री ज्योति सोनगरा, अनीता मेघवाल, सुनीता, शकुंतला, सोनू, सीमा ,पूजा ,प्रेमलता, सावित्री और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मोजुद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!