A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

कृषि यंत्र निर्माण में सागर ने बनाई विशेष पहचान

Screenshot 20240923 165221 Facebook

Screenshot 20240923 165200 Facebook

Screenshot 20240923 165212 Facebook

Screenshot 20240923 165158 Facebook। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।सागर की विशिष्ट पहचान है हमारे यहाँ के निर्मित कृषि यंत्र निमार्ण करना।। खुरई तहसील में बने कृषि यंत्र जैसे थ्रेशर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, प्लाऊ, ट्राली, टैंकर अपनी उत्तम गुणवत्ता, तकनीकी उत्कृष्टता से विनिर्माण और विविधता के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यही कारण है कि कृषि यंत्र को सागर जिले के ODOP (One District One Product) के रूप में चयन किया गया है।1968 में विजय जैन द्वारा खुरई में विजय इंडस्ट्रीज़ के रूप में कृषि यंत्र निर्माण उद्योग की स्थापना की थी और आज सागर जिले में 70 से अधिक कृषि यंत्र विनिर्माण को इकाइयाँ है। इनमें गुरुनानक एग्रो इंडस्ट्रीज, खालसा एग्रो इंडस्ट्रीज, शानी इंडस्ट्रीज, सराफ इंडस्ट्रीज, सीमा कृषि यंत्र, वरदान इंडस्ट्री, नीरज इंजीनियरिंग वर्क्स, विनय इंडस्ट्रीज आदि प्रमुख है।इन इकाइयों के माध्यम से 2000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!