

सीकर. जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी व एसडीएम जय कौशिक के स्थानांतरण होने पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा होटल रॉयल इन मे अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सोसाइटी के सदस्यों द्वारा कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी व एसडीएम जय कौशिक को साफ़ा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच पर अतिथि के रूप में एसपी भुवन भूषण यादव, जिला परिषद सीओ नरेंद्र पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कलेक्टर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि सीकर से बहुत प्यार और सम्मान मिला, मैं हमेशा सीकर का ऋणी रहूंगा। यहाँ से बहुत कुछ सीखकर जा रहा हूं। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष राकेश कुमार लाटा, सुनील अग्रवाल सोसाइटी के संरक्षक पन्ना लाल सारडा, पशुपति कुमार शर्मा, पूर्व एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सदस्य सुरेश अग्रवाल, विनोद नायक, सैय्यद शब्बीर, रामचन्द्र नेहरा, रामावतार कुमावत, डॉ. वीके जैन, डॉ. जाकिर बड़गुजर, रहीस खान, बृजकिशोर कुमावत, मयंक कुमावत, रतन शर्मा, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल सहित सोसायटी सदस्य मौजूद रहे। आंगतुको का धन्यवाद ज्ञापित संरक्षक कांति प्रसाद पंसारी ने किया।






