

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार भवन में आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वजन पेंशन से 23, मंईया सम्मान से 9 और पूछताछ से 26 आवेदन प्राप्त हुए, कुल 58 आवेदन। इनमें से 46 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर शीघ्र जांच कर निष्पादित करने का निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख को दिया गया।
जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारी और कर्मी
इस अवसर पर श्री आशीष रंजन (प्रखंड कृषि पदाधिकारी), श्री मोहित राज (लिपिक), सुश्री ललिता मुर्मू, श्रीमती केका गोराई, स्वास्थ्य विभाग से रवीना टुडू (CHO), श्री पंकज कुमार (लैब टेकनीशियन), श्रीमती नीतू कुमारी (फार्मासिस्ट), और श्रीमती फूल कुमारी (GNM) सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।









