A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसिकरस्थानीय समाचार

राजकीय आईटीआई खूड में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

खूड़/सीकर. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खूड में NCVT योजनान्तर्गत प्रवेश सत्र अगस्त 2025-26 के लिए इलैक्ट्रीशियन, मैकेनिक इलैक्ट्रोनिक्स, फिटर, वैल्डर व कोपा व्यवसायों के रिक्त स्थानो पर प्रवेश के लिए ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खूड सहायक निदेशक मनोज कुमार नारनोलिया ने बताया कि आवेदन फॉर्म 25 सितंबर 2025 रात्रि 11:59 बजे तक राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in/E-Mitra कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। आवेदन फार्म मय आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने की अन्तिम तिथि 26 सितंबर 2025 सांय 5 बजे तक है तथा साक्षात्कार 29 सितंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से है। रिक्त स्थानों की नवीनतम जानकारी अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई खूड़ में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!