
सृष्टि रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा, रेलवे रोड, कुरूक्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में श्री सुभाष सुधा, पूर्व राज्यमंत्री, हरियाणा सरकार एवं प्रोफेसर डॉ० करतार सिंह धीमान, कुलपति, श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र कार्यक्रम अध्यक्ष तथा श्री राजकुमार धीमान, सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भगवान श्री विश्वकर्मा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा भगवान का जन्म हुआ था। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला वास्तुकार माना गया है।

भगवान विश्वकर्मा द्वारा ही द्वारका नगरी का निर्माण किया और उन्होंने ब्रह्मांड के निर्माण में भगवान ब्रह्मा की भी मदद की। भगवान विश्वकर्मा अपने औजारों और वाहनों के साथ हिंदू देवी देवताओं के सभी महलों के निर्माता हैं। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिन के दिन शिल्पकार, कारीगर, किसी भी मशीनरी का काम करने वाले लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं, साथ ही अपने कार्य में कुशलता और उन्नति का आशीर्वाद मांगते हैं। विश्वकर्मा जयंती समारोह के पावन अवसर पर समाजहित में रक्तदान कैम्प का आयोजन भी किया गया। जिसमें डॉ० प्रदीप धीमान, शांति नारायण NGO तथा पार्थ ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान आयोजित किया गया । इस रक्तदान शिविर में श्री रामफल बुरा, NGO के सचिव जो कि इस कैम्प के लिए अमेरिका से विशेष रूप से उपस्थित हुए । इस रक्तदान शिविर में स्वयं प्रोफेसर डॉ० करतार सिंह धीमान ने भी रक्तदान किया।

इस कार्यक्रम में देश और समाज में अपना योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए समापन पर मुख्य अतिथि श्री सुभाष सुधा ने सभा का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस समाज में बड़े बजुर्गों का सम्मान किया जाता है वहाँ खुशहाली अवश्य वास करती है। तदुपरांत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर डॉ० करतार सिंह धीमान ने अपने वक्तव्य में तकनीकी शिक्षा की ओर विशेष बल देते हुए छात्रों को कार्यक्रम में सम्मानित करना एक अहम कदम रहा । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभा की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सभा प्रबंध समिति के प्रधान श्री सुन्दर लाल धीमान, महासचिव श्री राज कुमार धीमान, श्री बलराम धीमान कोषाध्यक्ष सहित अन्य आदरणीय सदस्यगण उपस्थित रहे।


