A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

मल्लावां में चोरियों की बढ़ रही घटनाओं पर पुलिस हुई एलर्ट

सीओ ने थाने पर क्षेत्र के सम्भ्रांत जनों के साथ कि बैठक

IMG 20240412 WA0056 1मल्लावां, हरदोई।कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। वहीं क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कोतवाली प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने क्षेत्र के समस्त प्रधान गणों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ कोतवाली परिसर में शुक्रवार की शाम बैठक की और कहा की लगातार गांव क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रधान गणों व गांव के संभ्रांत नागरिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिसमे कहा गया कि गांव में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दे जिससे कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस मौके प्रधान विजय यादव, सीपी सिंह,संपूर्णानंद सिंह, सर्वेंद्र सिंह,सभासद मंगतराम, मेवालाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!