A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

ब्राम्हण सभा ने परशुराम का जन्मोत्सव के साथ किया विशाल भंडारा 

ब्राम्हण सभा ने परशुराम का जन्मोत्सव के साथ किया विशाल भंडारा 

ब्राम्हण सभा ने परशुराम का जन्मोत्सव के साथ किया विशाल भंडारा IMG 20240510 WA0036 1

 

 

 

हमीरपुर। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा द्वारा परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाकर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमे ब्राम्हण सभा के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

शहर के मेहर मंदिर के पास अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। जिसमे विप्र बंधुओ व महिलाओ द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुऐ अपने अपने विचार व्यक्त किए

उसके बाद शहर के कौशल द्विवेदी ने कहा कि ब्राम्हण एक जुट है। ब्राम्हणो के लिए किसी भी समय मौजूद रहेंगे। वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय दीक्षित ने कहा कि हमे किसी को नहीं अपने को बदलना है। यदि किसी भी समाज के लोगों पर उत्पीड़न होता है तो हम सब एक हैं। इसी प्रकार शिवनारायण तिवारी ने कहा कि वो बिना किसी भेदभाव के कन्याओं के लिए निशुल्क शादी करवाते हैं। उन्होने कहा कि ब्राम्हण की बेटी के लिए टेंट के साथ पूरी शादी करेंगे । कहा कि यदि पढ़ाई की समस्या होगी तो उसके लिए भी सहयोग करेगें। वीरेंद्र द्विबेदी ने कहा कि उन्होने इस संगठन को एकत्र करने के लिए सहयोग किया है। वही नीरज द्विवेदी ने कहा कि मैं समाज के साथ हू। इसके साथ इस तरह का कार्यक्रम हमेशा होना चाहिए। इसके लिए मैं एक मूर्ति भी स्थापित करूंगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सभी समाज के लोगों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। उसके बाद परशुराम के जन्मोत्सव पर विशाल भंडारा शुरु हुआ। जिसमे सब्जी पूरी के साथ बूंदी का लोगो ने छक भर के प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में किरण तिवारी, आरती त्रिपाठी, उषा तिवारी, प्रभा तिवारी, नीलम बाजपेई, युगांक मिश्र, योगेश मिश्र, आनंद मिश्र, मोहित द्विवेदी, अंगराज, शीतल दीक्षित, रमाकांत शुक्ला, अभिषेक मिश्रा,विनीत पांडेय, डाक्टर अवधेश मिश्रा, अरुण द्विवेदी, बालजी पांडेय, ब्रजेश शुक्ला, देवेंद्र चौबे के साथ महिलाए व लोग मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!