A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

अश्वनी कुमार बेन और प्रभात कुमार झा को मिला नव उदित साहित्यकार सम्मान

रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खरखरी नंबर दो निवासी लालजी प्रसाद बेन के छोटे पुत्र अश्वनी कुमार

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP IMG 20240618 WA0021 1

रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खरखरी नंबर दो निवासी लालजी प्रसाद बेन के छोटे पुत्र अश्वनी कुमार बेन व न्यू कटनी जंक्शन स्टेशन मास्टर प्रभात कुमार झा को लखनऊ के अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में 17 जून को आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में नव उदित साहित्यकार से सम्मानित किया गया। प्रभात कुमार झा मूलतः मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाले हैं। इन्होंने मुज़फ्फरपुर से राजनीति शास्त्र में बी.बी.ए तथा बिहार विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट किया है। वर्तमान में नई कटनी जंक्शन में स्टेशन प्रबन्धक के पद पर कार्यरत हैं। इनकी कहानी तथा कविताएं विभिन रेलवे पत्रिकाओ में प्रकाशित भी हो चुकी हैं। इनकी दो पुस्तके “प्रथम चक्रवर्ती सम्राट पुष्यमित्र” और “मैं मांडवी” प्रकाशित हो चुकी है। वहीं अश्वनी कुमार बेन कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम खरखरी नं. 2 के निवासी हैं। बताया गया कि इन्होने 12वीं तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त की। उसके बाद इन्होंने गवर्नमेंट मॉडल साइंस कालेज जबलपुर से बी.एस.सी. तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय से एम.एससी. जन्तु विज्ञान से पूरा किया। इनकी रचनाएं पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। वर्तमान‌ में अश्वनी कुमार बेन महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से जन्तु विज्ञान में शोधकार्य कर रहे हैं। दोनों ही शायरों ने नव उदित साहित्यकार सम्मान पाकर जिले को गोरवान्वित किया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!